एक्टर का बेटा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार







एक्टर का बेटा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार




















 अनुभवी अभिनेता और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के स्टार स्पीकर सूर्यकांत के बेटे एक्टर विजय हरीश है को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तिरुवोटियूर ऑल-वुमन पुलिस तब गिरफ्तारी की जब उनके खिलाफ एक लड़की का कथित रूप से दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने की शिकायत की गई। विजय हरीश आगामी फिल्म 'नांगलम नल्लावांगधन' में काम भी कर रहे थे। इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि विजय हरीश ने पिछले साल एक कॉमन फ्रेंड के जरिए लड़की से मुलाकात की और करीबी बढ़ाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के हवाले से कहा, '2 जनवरी को, वह उसे विरुगम्बाक्कम में एक अपार्टमेंट में ले गया। उसने अनार का जूस पिलाया। जिस लड़की ने जब इसे पीया तो बेहोशी की हालत में उसका दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। बाद में उसने उसे तस्वीरों के साथ धमकाना शुरू कर दिया और कथित तौर पर मांग की कि जब भी वह उसे बुलाएगा, वह उसे आना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो उसे बदनाम करने के लिए वीडियो ऑनलाइन अपलोड करेगा। जांच के बाद, विजय हरीश को मंगलवार रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने विजय हरीश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 328, 354बी, 354 सी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि सूर्यकांत तमिल फिल्म इंडस्ट्री में जानामाना नाम है। उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्में की है और विलेन, कॉमेडियन बतौर खुद को स्थापित किया था। बता दें कि सूर्यकांत को रजनीकांत का हमशक्ल भी कहा जाता है। उन्होंने 1981 की एमए काजा की फिल्म वसंत कालम से डेब्यू किया था। सूर्यकांत का इंडस्ट्री में अच्छा नाम है और उनके बेटे की गिरफ्तारी से उनके फैन्स चौंक गए हैं।