पालघर में अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही मय माल आरोपी गिरफ्तार

पालघर में अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही मय माल आरोपी गिरफ्तार



 


चन्द्र भूषण मिश्रा
 पालघर। जिले में अवैध शराब विक्रेताओं पर जारी पुलिसियां कार्यवाही में मय अवैध शराब आरोपियों को
तुलिंज,वालिव,सातपाटी,जह्वार, तारापुर, बोईसर पुलिस स्टेशन में पकड़ा गया है।
      पालघर जिला पुलिस पीआरओ से मिली जानकारी के तहद तुलिंज पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मियों ने प्लास्टिक केन में भरकर विक्री के लिए रखे देशी शराब के साथ आरोपी को कानूनी शिकंजे में हस्तगत किया है।
     वालिव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में चली कारवाई के दौरान इम्पेरियल ब्लू कंपनी की शराब की 180 तथा 90 मिली.की बोतल व जी.एम.कंपनी की संतरा शराब की 90 मिली.की बोतलों के अलावे विक्री के उपयोग में आने वाली काले रंग की एक स्कूटी भी आरोपी के साथ पकड़ा है।
       सातपाटी सागरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र से स्थानीय पुलिस ने इम्पेरियल ब्लू 750,180 मिली.,राँयल स्टेग कंपनी 750,180 मिली. की बोतलों के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
      जह्वार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दमन निर्मित जाँन मार्टिन विह्सकी,किंगफिशर स्ट्रांग बीयर के साथ काले रंग की हिरो एच.एफ डिलक्स दुपहिया वाहन के साथ आरोपी को गिरफ्त में लिया है।
     तारापुर पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मियों द्वारा प्लास्टिक केन में विक्री के लिए रखे देशी बनावटी शराब जप्त किया है।
     बोईसर पुलिस स्टेशन में चले अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध अभियान के तहद जी.एम.क्वार्टर 180 मिली.संतरा जी.एम.क्वार्टर 90 मिली.के साथ आरोपियों पर मुंबई प्रो.एक्ट कालम 65(ई) के तहद कार्यवाही सुनिश्चित की गयी है।