समर सिंह ने बदला भोजपुरी अल्बम के गायकी का ट्रेंड , धरावेला थरेसर को मिले 125 मिलियन व्यूज

समर सिंह ने बदला भोजपुरी अल्बम के गायकी का ट्रेंड , धरावेला थरेसर को मिले 125 मिलियन व्यूज

 


 


यूट्यूब किंग समर सिंह के गाये हुए पिछले डेढ़ साल से धोबी गीत व बिरहा गीत पर आधारित अल्बम गीतों को यूट्यूब पर करोड़ों करोड़ों व्यूज मिले हैं। सबसे खास बात यह है कि उनके गाने पारिवारिक होते हुए भी करोड़ों की तादाद में देखा जाता है, जोकि उनके स्टारडम में चार चांद लगाता है। इतना ही नहीं पिछले साल से अब तक अनवरत उनके द्वारा गाये जा रहे हिट पे हिट देसी धोबी गीतों की वजह से भोजपुरी अल्बम के गायकी का ट्रेंड चेंज हो गया है। समर सिंह का गाया हुआ अल्बम गाना धोबी गीत धरावेला थरेसर एवरग्रीन हिट होकर आज की तारीख में भी सुपरहिट बना हुआ है। अब तक इस गाने को 125 मिलियन से अधिक व्यूज यूट्यूब पर मिले हैं, जिससे एक नया रिकॉर्ड बन गया है। जुपिटर एंटरटेनमेंट म्यूजिक कम्पनी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया यह सांग काफी धयान से देखा व सूना जाता है। इस गाने को मधुर स्वर में समर सिंह ने गाया है, उनके स्वर में स्वर मिलाया है कविता यादव ने। इसके गीतकार अलोक यादव, संगीतकार ऑन पार्टी (अलोक-मनोज) हैं। इस गाने के अलावा समर सिंह का गाया हुआ साफ सुथरा देसी अंदाज में कई धोबी गीतों करोड़ो व्यूज मिलते रहे हैं। उनके फैंस व उनके चाहने वाले उनके  छेड़छाड़ का आनंद लेते हैं। केकर नमवा लिखल गोदनवा में। गायक व नायक समर सिंह की बात की जाय तो हमेशा एक से बढ़कर एक अच्छे गाने गाते हैं। उनका गाया हुआ हर गाने का ऑडियो वीडियो बड़े ध्यान से सुना व देखा जाता है।