आन बान शान की भव्य लांचिंग लखनऊ में , अरविन्द अकेला कल्लू, विनोद गुप्ता और प्रमोद शास्त्री की आन बान शान आगाज़

आन बान शान की भव्य लांचिंग लखनऊ में ,
अरविन्द अकेला कल्लू, विनोद गुप्ता और प्रमोद शास्त्री की आन बान शान आगाज़





भोजपुरी सिनेमा के प्रति समर्पित विनोद गुप्ता एक बार फिर फिल्म निर्माण करने जा रहे हैं, जोकि भोजपुरिया सिनेप्रेमियों के लिए अनुपम भेंट होगी। भोजपुरी सिनेमा में नया आयाम स्थापित कर रहे फिल्म निर्देशक प्रमोद शास्त्री के निर्देशन में निर्मित होने वाली युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू स्टारर भोजपुरी फिल्म 'आन बान शान' की भव्य लांचिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित होटल आरिफ़ कासल्स में बड़े ही भव्य अंदाज़ में किया गया। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अरविन्द अकेला कल्लू एक नये अवतार में दिखने वाले हैं, जोकि उनके फैंस व चाहने वालों के लिए सरप्राइज पैक्ड होगा। उनके साथ फिल्म जगत कई दिग्गज कलाकार भी फिल्म में नजर आयेंगे।
फ़िल्म के लॉन्च के मौके पर फिल्म के नायक अरविन्द अकेला कल्लू, निर्माता अजय गुप्ता व विनोद गुप्ता, निर्देशक प्रमोद शास्त्री, लेखक एस.के. चौहान सहित कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं। इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व आईजी श्री डीसी मिश्रा उपस्थित थे।
गौरतलब है कि फिल्म आन बान शान एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जिसके दिल में देशभक्ति, माता-पिता की सेवा, उनके दिये हुए संस्कार का अनुकरण करने और जीवन मे कुछ कर दिखाने की प्रबल इच्छा है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही साथ उनमे सन्देश का संचार भी करेगी। भोजपुरी फिल्म अवार्ड के अध्यक्ष व संस्थापक एवं इस फिल्म के निर्माता विनोद गुप्ता ने इस खास मौके पर कहा, हम बेहतरीन व मनोरंजक फिल्म का बनाने जा रहे हैं, जिससे हर वर्ग के दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन हो सके। मुझे विश्वास है कि हमारी यह फ़िल्म लोगों को काफ़ी पसंद आएगी।