अर्धांगिनी का बोलबाला  
अर्धांगिनी का बोलबाला  

 

 


 

हर वर्ग के दर्शकों की पसंद आने वाली भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी को बिहार में अपार सफलता के बाद उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में संपूर्ण पारिवार के साथ देखा गया है। एक्शन स्टार सूरज सम्राट ने पहली भोजपुरी फिल्म से ही दर्शकों में अपनी खास पहचान बना लिया है। इस फिल्म में उनकी नायिका अंजना सिंह और शुभी शर्मा हैं। फिल्म अर्धांगिनी नारी प्रधान विषय पर आधारित फिल्म है। नारी के जीवन में आने वाले विभिन्न उतार चढ़ाव, त्याग व बलिदान करने वाली एक आदर्श नारी की बेहतरीन व नयी कहानी को फिल्माया गया है। यह इमोशनल ड्रामा फ़िल्म है, जिसमें काॅमेडी, एक्शन, रोमान्स आदि का समुचित मिश्रण है। फिल्म की शूटिंग बिहार स्थित कैमूर-रोहतास जिले के अन्तर्गत भभुआ में की गयी है। इस फिल्म को मयूरी पायल एंटरटेनमेंट फिल्म वितरक कंपनी द्वारा नये साल में तीन जनवरी से उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया, जिसे काफी अच्छा प्रतिसाद मिला है। शिवांश फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी बिहार, झारखंड  में शानदार प्रदर्शन के बाद नये साल में उत्तर प्रदेश में रिलीज की गई। फिल्म अर्धांगिनी के निर्देशक सूरज राजपूत हैं। लेखक रामचन्द्र सिंह हैं। छायांकन प्रमोद पांडेय का है। गीतकार राजेश मिश्रा, रामचन्द्र सिंह, अशोक सिन्हा, पंकज प्रियदर्शी व अख्तर कैमूर के लिखे गीतों को संगीतकार अमन श्लोक ने मधुर संगीत से सजाया है। मारधाड़ दिलीप यादव, नृत्य ज्ञान सिंह, मयंक, संतोष सर्वदर्शी का है। मुख्य कलाकार सूरज सम्राट, अंजना सिंह, शुभी शर्मा, संजय पांडेय, मनोज टाईगर, सकीला मजीद, संजय वर्मा, सोनी पटेल, अनु ओझा, अयाज खान, आनन्द मोहन, के.के. गोस्वामी, अनुराधा रस्तोगी, श्रद्धा नवल, शशिकांत सिंह, अमित पाल, दिनेश पांडे, आशुतोष चौबे, प्रिया, नीलम, साहब लाल धारी तथा स्पेशल आईटम सांग में पूनम दूबे ने जलवा बिखेरा है।