व्हीलचेयर पर अवॉर्ड लेने पहुंचीं सुरेखा सीकरी, मिला स्टैंडिग ओवेशन

व्हीलचेयर पर अवॉर्ड लेने पहुंचीं सुरेखा सीकरी, मिला स्टैंडिग ओवेशन



 


66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में आज कई बॉलीवुड सेलेब्स को सम्मानित किया गया। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सभी विनर्स को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सुरेखा सीकरी को फिल्म बधाई हो के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नावाजा गया। बता दें कि बधाई हो में सुरेखा सीकरी ने आयुष्मान खुराना की दादी का किरदार निभाया था। सुरेखा सीकरी से बेहद शानदार एक्टिंग की थी। 74 साल की सुरेखा व्हीलचेयर पर अवॉर्ड लेने पहुंचीं। सुरेखा को स्टैंडिग ओवेशन भी दिया गया। बता दें कि सुरेखा को सपोर्टिंग एक्ट्रेसे के लिए 3 बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है।


बधाई हो से पहले सुरेखा सकरी को 1988 में फिल्म तमस और 1995 में मम्मो के लिए भी बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। 


पढ़ें नेशनल अवॉर्ड की पूरी लिस्ट


बेस्ट एक्टर- विकी कौशल, आयुष्मान खुराना
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- स्वानंद किरकिरे (चुंबक)
बेस्ट एक्ट्रेस- कीर्ति सुरेश (महानटी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सुरेखा सीकरी (बधाई हो)
बेस्ट डायरेक्टर    - आदित्य धर (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- पीवी रोहित (वंडला यरडला), समीप सिंह रनोट (हरजीता), तल्हा अरशद रेशी (हामिद) श्रीनिवास पोकाले (नाल)
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म - सरकारी हीरिया प्राथमिक शाले कसरगोदू (कन्नड़)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- संजय लीला भंसाली (पद्मावत)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- शास्वत सचदेव (उरी द सर्जिकल स्ट्राइक)


बेस्ट एक्शन फिल्म - केजीएफ
बेस्ट एक्शन डायरेक्टर - विक्रम मोर ।केजीएफ)
बेस्ट कोरियोग्राफर- कृति महेश, ज्योति तोमर (घूमर, पद्मावत)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- आव, केजीएफ


बेस्ट लिरिक्स- मंजुथा, (नाथीचरमी)
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- रंजीत
बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्म- स्वीमिंग थ्रू डार्कनेस
बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वैल्यूज- चलो जीते हैं
बेस्ट फिल्म ऑन सोशल वैल्यूज- अक्षय कुमार की फिल्म पैडमेन
बेस्ट शॉर्ट फिल्म - कसाब
बेस्ट इंवेस्टिगेशन फिल्म- अमोली
बेस्ट एजुकेशन फिल्म- सर्लभ विरला
बेस्ट सोशल इश्यू फिल्म- ताला ते कुंजी
बेस्ट एनवायरमेंटल फिल्म- द वर्ल्ड मोस्ट फेमस टाइगर
बेस्ट म्यूजिक- ज्योति, केदार दिवेकर
बेस्ट एडिटिंग- सनराइज, हेमंती सरकार
बेस्ट ऑडियोग्राफी- चिल्ड्रन ऑफ सॉइल, बिश्वदीप चैटर्जी
सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक- ब्लेस जॉनी और अनंत विजय
बेस्ट राजस्थानी फिल्म - टर्टल 
बेस्ट पंचांग फिल्म - इन द लैंड ऑफ पॉइजनस वीमन
बेस्ट गारो फिल्म - मां अमा
बेस्ट मराठी फिल्म - भोंगा
बेस्ट तमिल फिल्म - बारम
बेस्ट तेलुगु  फिल्म- महानटी
बेस्ट उर्दू फिल्म - हामिद
बेस्ट बंगाली फिल्म - एक जे छिलो राजा
बेस्ट कोंकणी फिल्म- अमोरी
बेस्ट असमी फिल्म- बुलबुल कैन सिंग
बेस्ट पंजाबी फिल्म- हरजीता
बेस्ट गुजराती फिल्म- रेवा
बेस्ट कॉस्ट्यूम- महानटी
मोस्ट फिल्म फ्रैंडली स्टेट- उत्तराखंड
बेस्ट स्क्रीनप्ले- राहुल रविन्द्रन
बेस्ट शॉर्ट फिक्शन फिल्म- खरबस
बेस्ट डायरेक्टर डेब्यू नॉन फीचर फिल्म- सागनिक चैटर्जी
स्पेशल जूरी अवॉर्ड - व्हाय मी, एकांत
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- सनराइज, द सीक्रेट लाइफ ऑफ फ्रॉग्स