सूर्य ग्रहण के बाद लोंगो ने किया गंगा और पवित्र नदियों में स्नान 

सूर्य ग्रहण के बाद लोंगो ने किया गंगा और पवित्र नदियों में स्नान 



देश के कई हिस्सों में साल का आखिरी और सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण देखा गया। बताया जाता है कि इस ग्रहण को ओडिशा, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई हिस्सों में देखा गया है। भारतीय समय अनुसार आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 8.04 मिनट से शुरू हुआ।


इस अद्भुत खगोलीय घटना के 11.05 तक दर्शन किए गए। ग्रहण 3 घंटे 12 मिनट तक चला। हालांकि उत्तर भारत में सूर्यग्रहण का पूर्ण नहीं बल्कि आंशिक प्रभाव ही दिखाई दिया। लेकिन दक्षिण भारत के तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के कई हिस्सों में पूर्ण कुंडलाकार सूर्यग्रहण का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। सूर्य ग्रहण के बाद देश के कई हिस्सों में लोगों ने गंगा स्नान किया।


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहणकाल बीत जाने के बाद नदी या सरोवर में स्नान-दान करना बेहद महत्वपूर्ण होता है।सूर्यग्रहण के बाद वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार समेत देशभर में लोगों की भीड़ पवित्र नदियों के किनारे स्नान करने के लिए उमड़ पड़ी।