महाराष्ट्र-झारखंड के बाद अब बिहार से उखड़ेगी एनडीए की सत्ता : रामेश्वर
महाराष्ट्र-झारखंड के बाद अब बिहार से उखड़ेगी एनडीए की सत्ता : रामेश्वर

गुरुआ (गया)। प्रखंड के हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सुमन उर्फ मनोज यादव के नदौरा पंचायत के महादेव स्थान स्थित आवास पर हम  सेकुलर के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा किया गया।इस दौरान हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव रामेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि जिस प्रकार महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव में एनडीए का सफाया हो गया है।उसी प्रकार आने वाले बिहार विधानसभा में एनडीए का सफाया हो जाएगा। इसलिए आप तमाम कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे।साथ ही महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे के रुप में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी साहब भी हैं।इस दौरान नदौरा पंचायत के मुखिया संजय कुमार दास, सरपंच रामनरेश पासवान, मनोज कुमार सुमन उर्फ मनोज यादव, हम के युवा नेता भगत यादव, अनोज कुमार सुमन, उमेश यादव समेत कई लोग शामिल थे।