पावरलूम उद्योग की समस्या का निराकरण करने के लिए भिवंडी जनता दरबार लगाने की मांग

पावरलूम उद्योग की समस्या का निराकरण करने के लिए भिवंडी जनता दरबार लगाने की मांग



 


 


 
















वस्त्रोद्योग मंत्री ने शीघ्र ही जनता दरबार लगाने हेतु  दिया आश्वासन।

भिवंडी - भिवंडी युवक कांग्रेस अध्यक्ष अराफात खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र राज्य सरकार के वस्त्रोद्योग मंत्री असलम शेख से भेंटवार्ता कर भिवंडी के पावरलूम उद्योग की समस्या का निराकरण  करने के लिए जनता दरबार लगाने की मांग की है ।इस संदर्भ में  भिवंडी युवक कांग्रेस अध्यक्ष अराफात खान ने बताया कि वस्त्र उद्योग मंत्री असलम शेख ने हमें  आश्वासन दिया है कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद शीघ्र ही भिवंडी में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। उक्त प्रतिनिधि  मंडल में भिवंडी युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अराफात खान, कांग्रेस प्रवक्ता इकबाल सिद्दीकी, मुफस्सिल पटेल, अनस अंसारी और राहुल पाटिल शामिल थे।

भिवंडी युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अराफात खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंत्रालय स्थित महाराष्ट्र सरकार के वस्त्रोद्योग मंत्री एवं ठाणे जिला के संपर्क मंत्री असलम शेख से भेंटवार्ता कर  एक   ज्ञापन देकर मांग की है कि भिवंडी के पावरलूम उद्योग की समस्याओं का समाधान करने के लिए भिवंडी में जनता दरबार का आयोजन किया जाए। जिससे पावरलूम मालिकों और मजदूरों को अपनी समस्याओं को बताने का  अवसर मिले।वहीं  कांग्रेस प्रवक्ता इकबाल सिद्दीकी ने मंत्री शेख को बताया कि पावरलूम उद्योग विगत कई वर्षों से भयंकर  मंदी का शिकार होने के कारण पूरी तरह से चरमरा गया है। सरकार को इस उद्योग को बचाने के लिए आगे आकर पहल करनी होगी। इस उद्योग से जुड़े यार्न मार्केट में हो रहे शोषण और कालाबाजारी से पावरलूम मालिकों की कमर टूट चुकी है साथ ही  बिजली के मनमानी बिलिंग के  कारण पावरलूम उद्योग बर्बादी की कगार पर है। यदि इस समस्या को समय रहते  नियंत्रण में नहीं किया गया तो देश में कृषि के बाद सबसे बड़ा रोजगार प्रदान करने वाला पावरलूम उद्योग केवल इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जाएगा। जिसे गंभीरतापूर्वक संज्ञान में  लेते हुए महाराष्ट्र राज्य सरकार के वस्त्र उद्योग मंत्री असलम शेख ने आश्वासन दिया है कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद भिवंडी में शीघ्र ही जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, जहां सभी की बातें और समस्याएं सुनी जाएंगी, उसके उपरांत सरकार उचित निर्णय लेते हुए पावर लूम उद्योग की समस्याओं  का समाधान करने का प्रयास करेगी तथा  पावरलूम उद्योग को बचाने के लिए उचित कदम उठाएगी।