अर्धांगिनी से एक्शन स्टार बने सूरज सम्राट 





अर्धांगिनी से एक्शन स्टार बने सूरज सम्राट 

 

 

भोजपुरी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करा चुके गायक व नायक सूरज सम्राट को सफल प्रदर्शित संपूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी से एक्शन सम्राट का खिताब मिला है। फिल्म सेंसर बोर्ड द्वारा बिना कांट छांट के यू/ए सर्टिफिकेट प्राप्त बतौर हीरो सूरज सम्राट की पहली भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी को दर्शकों का खूब प्यार मिल है। फिल्म को मिली सफलता और एक्शन सम्राट का मिले खिताब से सूरज सम्राट काफी खुश हैं। उन्होंने फिल्म के देखने वाले सभी दर्शकों एवं अपने फैन्स का तहेदिल से धन्यवाद दिया है। उल्लेखनीय है कि शिवांस फिल्म्स एंटरटेनमेंट्स कृत सूरज राजपूत निर्देशित फिल्म अर्धांगिनी के लेखक रामचन्द्र सिंह, गीतकार राजेश मिश्रा, रामचन्द्र सिंह, अशोक सिन्हा, पंकज प्रियदर्शी व अख़्तर कैमूर हैं। संगीतकार अमन श्लोक, एडीटर दीपक जऊल, एक्शन दिलीप यादव,  कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह, मयंक व संतोष सर्वदर्शी हैं। सिनेमेटोग्राफर प्रमोद पांडेय हैं। इस फिल्म के नायक हैं सूरज सम्राट, जबकि नायिकायें हैं अंजना सिंह व शुभी शर्मा। अन्य प्रमुख कलाकार संजय पांडेय, मनोज टाईगर, शकीला मजीद, संजय वर्मा, सोनी पटेल, अयाज खान, आनन्द मोहन, के.के. गोस्वामी, श्रद्धा नवल, आशुतोष चौबे, शशिकांत सिंह, अमित पाल, माही सिंह, दिनेश पांडे तथा स्पेशल सांग में पूनम दूबे ने जलवा बिखेरा है।