आंध्र प्रदेश के गुंटूर 35 वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सीहोर की उडऩ परी ने मध्यप्रदेश को दिलाया नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड सीहोर। शहर में उडऩ परी के नाम से मशहूर बुशरा गौरी खान ने एक बार फिर से देश और प्रदेश में सीहोर का नाम रोशन किया है। बुधवार को आंध्र प्रदेश के गुंटूर 35 वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश के लिए गोल्ड हासिल किया है। इस संबंध में आक्सफोर्ड स्कूल की प्राचार्य डॉ. बीना जे कुरियन ने बताया कि आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जारी 35 वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में करीब छह मिनट में 2000 मीटर लंबी रेस को पूरी कर जीत हासिल की। शहर में उडऩ परी के नाम से प्रसिद्ध बुशरा गौरी खान आक्सफोर्ड विद्यालय में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत है। छह मिनिट में पूरा किया 2000 मीटर रेस का सफर गत दिनों आंध्र प्रदेश के गुंटूर 35 वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश टीम की ओर से चयनित बुशरा खान ने करीब छह मिनिट में 2000 मीटर की रेस पूरी कर फतह हासिल की। छात्रा की इस कामयाबी पर विद्यालय परिवार ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में कलेक्टर अजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बिसेन, आलोक शर्मा, विद्यालय के संचालक जॉली कुरियन, मनोज दीक्षित मामा, मनीष जैन, अतुल तिवारी आदि शामिल है।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर 35 वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में  
सीहोर की उडऩ परी ने मध्यप्रदेश को दिलाया नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड


 



सीहोर। शहर में उडऩ परी के नाम से मशहूर बुशरा गौरी खान ने एक बार फिर से देश और प्रदेश में सीहोर का नाम रोशन किया है। बुधवार को आंध्र प्रदेश के गुंटूर 35 वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में  शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश के लिए गोल्ड हासिल किया है। इस संबंध में आक्सफोर्ड स्कूल की प्राचार्य डॉ. बीना जे कुरियन ने बताया कि आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जारी 35 वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में करीब छह मिनट में 2000 मीटर लंबी रेस को पूरी कर जीत हासिल की। शहर में उडऩ परी के नाम से प्रसिद्ध बुशरा गौरी खान आक्सफोर्ड विद्यालय में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत है।
छह मिनिट में पूरा किया 2000 मीटर रेस का सफर
गत दिनों आंध्र प्रदेश के गुंटूर 35 वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश टीम की ओर से चयनित बुशरा खान ने करीब छह मिनिट में 2000 मीटर की रेस पूरी कर फतह हासिल की। छात्रा की इस कामयाबी पर विद्यालय परिवार ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में कलेक्टर अजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बिसेन, आलोक शर्मा, विद्यालय के संचालक जॉली कुरियन, मनोज दीक्षित मामा, मनीष जैन, अतुल तिवारी आदि शामिल है।


Popular posts