अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत



चन्द्र भूषण मिश्रा / पालघर 
पालघर ।जिले के तलासरी पुलिस स्टेशन अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर प्रकाश में आई है। सूत्रों की माने तो मृतक व्यक्ति पैदल सड़क किनारे से जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मिली जानकारी अनुसार तलासरी,विकास पाडा,पालघर निवासी विनोद सखाराम गडग (31) वर्षीय रहता था। 28 फरवरी प्रातः 3:30 बजे अपने घर से पैदल कही जा रहा था,विनोद जैसे ही मुंबई अहमदाबाद हाईवे से तलासरी गांव ठक्करबापा ओवरब्रिज के पास पहुँचा था, तभी मुंबई की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने अपने चपेट में ले लिया। वाहन द्वारा उसको रौंदते हुए फरार हो गया। इस दुर्घटना में विनोद की मृत्यु हो गई, जिसकी जानकारी एक स्थानीय व्यपारी ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। व्यपारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध 304 (अ) 279,  337,338 व अन्य धाराओ खव तहत केस दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुटी है।


Popular posts