उत्तर भारत का लोकप्रिय चैनल डिशुम अपने दर्शकों के लिए ला रहा है "डिशुम  धमाका 2020”

डिशुम धमाका 2020"



 

उत्तर भारत का लोकप्रिय चैनल डिशुम अपने दर्शकों के लिए ला रहा है "डिशुम धमाका 2020”

 

जहाँ होगा भोजपुरी फ़िल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, एक्शन किंग यश कुमार ,स्मृति सिन्हा, पूनम दूबे, राकेश मिश्रा और समर सिंह के साथ नये साल का जश्न। अब तक के सबसे बड़े  शो “डिशुम धमाका 2020” का प्रसारण 31 दिसम्बर को शाम 6 बजे से डिशूम पर किया जाएगा।

 

शो के दौरान मौजूद तमाम कलाकरो ने भी माना की यह भोजपुरी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा म्यूजिकल शो है। शो के शूटिंग के दौरान ही लाखों भोजपुरी प्रेमी मौजूद रहें और शो का भरपूर आनंद लिया।

 

हाल ही में हुए एक सम्मान समारोह की ओर इशारा करते हुए भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने ये कहकर कर तंज कसा कि सम्मान हमें बिदेश में नहीं बल्की अपने देश में और अपने लोगों के बीच में ही मिलना चाहिए, क्योंकि हम जिस मिटटी से बने है उसी मिटटी से मिला सम्मान ही उनके लिए असली सम्मान है।

 

डिशुम के इस नये साल के म्यूजिकल शो में जहा यश मिश्रा ने अपने एंकरिंग से पूरे समय माहौल को बांध कर रखा वही स्मृति सिन्हा, पूनम दूबे के साथ जम के रोमांस, राकेश मिश्रा और समर सिंह के साथ कई अन्य कलाकारों ने भी अपने गीतों और परफार्मेंस से वहा उपस्थित दर्शको को झुमने पर मजबूर कर दिया। सभी ने डिशुम के दर्शकों को नये साल कि ढेरों शुभकामनाये भी दी ।

 

डिशुम टीवी के COO पार्था डे ने डिशुम के सभी दर्शको नये साल कि ढेरो शुभकामनायें देते हुए कहा कि "भोजपुरी माटी से जुड़े हम पारिवारिक और मनोरंजन के कार्यक्रम" अपने दर्शकों को दिखाते रहेंगे.