भारत के 5 खूबसूरत चर्च, जो बना सकते हैं आपके क्रिसमस को बेहद यादगार

भारत के 5 खूबसूरत चर्च, जो बना सकते हैं आपके क्रिसमस को बेहद यादगार



अगर आप भी क्रिसमस की छुट्टियों में कहां घूमने जाएं? इस बात को लेकर परेशान हो रहे हैं तो टेंशन छोड़ ये खबर पढ़िए। आज हम आपको बताने वाले हैं भारत के उन 5 खूबसूरत चर्चों के बारे में जिनकी खूबसूरती देखकर आपके क्रिसमस का जश्न और मजा खुद-ब-खुद दोगुना हो जाएगा। तो देर किस बात की आइए जान लेते हैं भारत के ही 5 ऐसे खूबसूरत चर्च जिन्हें जिसने भी देखा वो इनकी खूबसूरती और आकर्षण को बस देखता ही रह गया।    


पुडुचेरी-
दिसंबर में बेहतरीन मौसम के अलावा यहां बीच की खूबसूरती और सजी हुईं चर्च, कैथेड्रल की वजह से पुडुचेरी क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए परफेक्ट जगह मानी जाती है। यहां की डोमस डेइ कैथेड्रल चर्च काफी मशहूर है।


मुंबई-
यहां का बैसिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ द माउंट, सेंट थॉमस कैथेड्रेल, अफगान चर्च काफी फेमस बताए जाते हैं।  


गोवा-
गोवा के बासिलिका ऑफ बोम जीजस चर्च को एशिया का सबसे बड़ा चर्च भी कहा जाता है। खास बात यह है कि पुराने गोवा में इस तो इस चर्च को यूनेस्को से वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी घोषित कर दिया गया है। इस चर्च को 1594 ईस्वी में बनाया गया था। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि इस चर्च को बनने में कुल एक हजार साल का समय लगा था।


हर साल इस चर्च की खूबसूरती को देखने के लिए दुनियाभर से एक हजार लोग आते हैं। रातभर चलने वाली पार्टीज, लाइट्स से जगमगाते चर्च और उसके अंदर  कैरल गाते बच्चे क्रिसमस की खूबसूरती और बढ़ा देते हैं। दिसंबर में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए गोवा से बेहतरीन कोई दूसरी जगह नहीं हो सकती। अगर आप अभी तक क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए डेस्टिनेशन्स की तलाश कर रहे हैं तो आप गोवा का प्लान कर सकत हैं। यकीन मानिए यहां आकर आपके सेलिब्रेशन का मजा दोगुना हो जाएगा ।


पांडिचेरी-
दिसंबर का महीना पांडिचेरी घूमने के लिए हर लिहाज से बेस्ट है। यहां क्रिसमस की रौनक सिर्फ चर्च में ही नहीं, बल्कि बीच, रेस्टोरेंट्स हहर जगह देखने को मिलती है। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए पांडिचेरी जाने पर आप यहां क्रंची कुकीज़, केक, गिफ्ट और ढ़ेर सारी मस्ती भी कर सकते हैं। 


ऊटी-
तमिलनाडु का मशहूर हिल स्टेशन ऊटी, यहां बिखरी प्रकृति की अपार खूबसूरती आपको अपनी तरफ आकर्षित करती है। यहां क्रिसमस नाइट पर क्रिसमस से जुड़े हर ट्रेडिशन को फॉलो किया जाता है। जिसकी वजह से लोगों का मजा दोगुना हो जाता है।


सेंट पॉल कैथ्रेडल, वेस्ट बंगाल-
इसे भारत का सबसे खूबसूरत चर्च भी कहा जा सकता है। कोलकता मे बने इस चर्च को 1847 में बनाया गया था। कैथ्रेडल रोड पर बने इस चर्च को आइस सैंड ऑफ अट्रैक्शन भी कहा जाता है। इस चर्च में साल भर खासकर क्रिसमस के समय लोगों की संख्यां बढ़ जाती है।